देवबंद: बड़गांव में पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो घायल, नूनाबड़ी गांव में दहशत, आरोपी तमंचे लहराते फरार
थाना बड़गांव क्षेत्र स्थित ग्राम नूनाबड़ी में पुरानी रंजिश ने देर रात खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दबंगों द्वारा घर में घुसकर की गई ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे युवक के साथ मारपीट भी की गई। जानकारी के अनुसार गांव निवासी सुल्तान का परिवार रात में घर पर सो रहा था।