आगर जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से बुकिंग के आधार पर सिलेंडर मिलते रहेंगे। कलेक्टर प्रीति यादव ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।गुरुवार शाम चार बजे कलेक्टर की अध्यक्षता में जिले के सभी गैस एजेंसी संचालकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।