कोलायत: कोलायत के कपिल मुनि मंदिर परिसर स्थित जलेश्वर महादेव मंदिर का रास्ता बाधित, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान, लोगों में रोष
कोलायत स्थित कपिल मुनि मंदिर परिसर के निकट जलेश्वर महादेव मंदिर जाने वाला मार्ग पिछले दस दिनों से अधिक समय से बाधित होने के कारण श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार तेज आंधी के दौरान एक विशाल पीपल का पेड़ गिर गया था, जो अब तक रास्ते से नहीं हटाया गया है।जलेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंचने का रास्ता बंद है।