इटावा: इटावा पुलिस ने सरकारी स्कूलों में चोरी करने वाले गिरोह का किया खुलासा, भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद: SSP
Etawah, Etawah | Apr 10, 2026 जिले के 8 सरकारी स्कूलों में चोरी करने वाले गिरोह का इटावा पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा करते हुए 4 शातिर चोर गिरफ्तार बड़ी संख्या में सिलेंडर, पंखे, एयर कंडीशनर, एलईडी टीवी, कंप्यूटर, टेबलेट, इनवर्टर, बैटरियां, सीसीटीवी कैमरे, भागौने, टंकी समेत खाना बनाने का सामान तमंचा, तलवार छुरी और मोटर साइकिल बरामद की। एसएसपी ने 2 बजे पुलिस लाइन में खुलसा किया।