सागर नगर: 24 अप्रैल से सागर व बीना रेलवे स्टेशन से नागपुर व हैदराबाद के लिए विशेष ट्रेन की होगी शुरुआत
सागर रेलवे स्टेशन और बीना स्टेशन से नागपुर व हैदराबाद के चर्लपल्ली के लिए नई विशेष ट्रेन शुरू की जा रही है। गाड़ी संख्या 01704 व 01703 रीवा-चर्लपल्ली-रीवा द्वि-साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन की शुरुआत 24 अप्रैल से होगी जो सप्ताह में दो दिन हर गुरुवार और रविवार को चलेगी।ट्रेन शुरू होने से जिले के यात्रियों को दक्षिण भारत के लिए सीधी ट्रेन सुविधा होगी।