पूरनपुर: पिपलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में तोड़फोड़, हिन्दू संगठन में रोष, कोतवाल ने किया निरीक्षण
पूरनपुर। कलीनगर रोड पर अमरिया खाते के पास मेन रोड स्थित सिद्ध पिपलेश्वरनाथ महादेव मंदिर के निर्माण के दौरान तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों और मंदिर के पुजारी के सहयोग से मंदिर का निर्माण चल रहा था। आरोप है कि सोमवार को कुछ अज्ञात लोग मौके पर पहुंचे और खुद को नहर विभाग का बताते हुए निर्माण को तोड़ने लगे।