बिलग्राम: सांडी नगर पालिका क्षेत्र में पहली बारिश में विकास डूब गया, सड़क बनी तालाब, दुकानों में घुसा पानी, व्यापारियों में आक्रोश
Bilgram, Hardoi | Jun 13, 2026 सांडी कस्बे में पहली तेज बारिश ने नगर पालिका के विकास कार्यों की पोल खोलकर रख दी है जिस सड़क को विकास की मिसाल बताया जा रहा था वह कुछ घंटों की बारिश में ही तालाब में तब्दील हो गई।जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण सड़क पर जमा पानी आसपास की दुकानों में घुस गया, जिससे व्यापारियों को हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।