कांके: रांची के धुर्वा स्थित जगन्नाथपुर में रथयात्रा के आयोजन को लेकर डीसी और एसएसपी ने किया निरिक्षण
Kanke, Ranchi | Jul 6, 2024 रांची के धुर्वा स्थित जगन्नाथपुर में रथ यात्रा का आयोजन सात जुलाई को हो रहा है। आज डीसी राहुल कुमार सिन्हा, एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा, सिटी एसपी राज कुमार मेहता ने रथ यात्रा की तैयारी और मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। और जगन्नाथपुर मंदिर से मौसी बाड़ी तक रथ यात्रा के रूट का निरीक्षण किया।