गुलाबगंज: नरवाई जलाने में विदिशा प्रदेश में दूसरे नंबर पर, कृषि अधिकारी ने नरवाई प्रबंधन की जानकारी दी
शुक्रवार दोपहर 3 कृषि विभाग के उपसंचालक केएस खपेड़िया ने बताया कि विदिशा गंजबासौदा गुलाबगंज सहित जिले के सभी जगह पर नरवाई प्रबंधन को लेकर किसानों को जागरूक किया गया था। विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली मशीनों उपकरणों के बारे में भी किसानों को जानकारी दी गई थी। विभाग द्वारा दावा किया गया कि पिछले सालों के मुकाबले इस बार नरवाई जलाने के मामले कम हुए हैं।