बेगूसराय में मनरेगा की राशि निकासी पर बड़ा सवाल!
मुखिया के हस्ताक्षर के बिना 20 लाख रुपये की निकासी का आरोप
मुन्ना सहनी से जुड़ा मामला, शिकायत लेकर डीडीसी कार्यालय पहुंचे शिकायतकर्ता
बेगूसराय में मनरेगा से जुड़ी सरकारी राशि की निकासी को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। आरोप है कि मुखिया के हस्ताक्षर के बिना करीब 20 लाख रुपये की सरकारी राशि की निकासी कर ली गई। मामला मुन्ना सहनी से जुड़ा बताया जा रहा है।
मामले को लेकर शिकायतकर्ता डीडीसी कार्यालय पहुंचे और पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि शिकायत पर प्रशासनिक जांच में क्या तथ्य सामने आता हैं
Bihar, India | Oct 2, 2026