गोरखपुर: शिव मंदिर के पास खड़ी लॉक, बाइक को देर रात चोरी करने वाले अभियुक्त को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत शिव मंदिर के पास लॉक करके खड़ी की गई।बाइक को अज्ञात चोरों द्वारा 24 अप्रैल की रात करीब 1 बजे चोरी कर लिया गया।जिसके सम्बंध में पीड़ित ने लिखित तहरीर देकर मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से किया था।प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर कैंट पुलिस ने घटना में शामिल अभियुक्त आर्यन गुप्ता पुत्र नन्दलाल गुप्ता को गिरफ्तार किया है।