Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
image
image

भिवानी के सनफ्लैग मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने मनाया पहला स्थापना दिवस एक साल में 250 से अधिक सफल ऑपरेशन कर बचाई जानें : डा. दिनेश सनसनवाल भिवानी, 16 जून : स्थानीय सनफ्लैग मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अपना एक सफल वर्ष पूरा होने पर पहला स्थापना दिवस बेहद सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में केक काटा गया और भर्ती मरीजों के बीच फल बांटकर खुशियां साझा की गई। इस मौके पर अस्पताल के मैडिकल डायरेक्टर डा. दिनेश सनसनवाल ने बताया कि आज भिवानी में े हॉस्पिटल को एक वर्ष पूरा हो गया है। इस एक साल के भीतर हमने 250 के नजदीक बेहद जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए हैं। इनमें प्रसूति विभाग के दूरबीन वाले ऑपरेशन, कुछ ओपन सर्जरी, घुटना बदलना और यूरोलॉजी विभाग से जुड़े पीसीएनएल जैसे बड़े ऑपरेशन शामिल हैं। इसके अलावा मैडिसिन विभाग में सांप के काटे हुए और जहर पी चुके गंभीर मरीजों का भी समय पर इलाज कर उन्हें नया जीवन दिया गया है। डा. सनसनवाल ने कहा कि उन्होंने यह अस्पताल भिवानी जिले के लोगों को सुलभ, आधुनिक और सस्ता इलाज उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से खोला था। पहले यहां के मरीजों को बेहतर इलाज के लिए रोहतक या हिसार की तरफ दौडऩा पड़ता था, लेकिन अब यह विश्वस्तरीय सुविधा उन्हें अपने ही शहर में, एक ही छत के नीचे मिल रही है। अस्पताल के प्रशासक डा. राजकुमार तंवर ने प्रसूति विभाग की प्राथमिकताओं पर बात करते हुए कहा कि हमारे प्रसूति विभाग में पहली प्राथमिकता नॉर्मल डिलीवरी को दी जाती है। डा. साक्षी मल्होत्रा इस जिम्मेदारी को बेहद कुशलता और लगन के साथ निभा रही हैं। पिछले दिनों अस्पताल में ऐसी महिलाओं की भी सुरक्षित व नॉर्मल डिलीवरी करवाई गई, जिन्हें अन्य अस्पतालों ने सिजेरियन की बात कह दी थी। हमारा लक्ष्य अनावश्यक ऑपरेशनों से मरीजों को बचाना है। स्थापना दिवस के मौके पर अस्पताल के भविष्य के विजन को साझा करते हुए विभागीय प्रशासक डा. संजय कलकल ने कहा कि जल्द ही हमारा हॉस्पिटल एनएबीएच प्रमाणित होने वाला है और अस्पताल के पैनल भी आने वाले हैं। इसके बाद यहा मरीजों को कैशलेस इलाज जैसी बेहतरीन सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को और अधिक राहत मिलेगी। अस्पताल प्रबंधन ने अपनी सफलता का श्रेय यहां के समर्पित स्टाफ को देते हुए कहा कि हमारे पास बेहद उत्तम और प्रशिक्षित स्टाफ है, जो मरीजों की 24 घंटे देखभाल करता है और उन्हें अस्पताल में भी घर जैसा माहौल व अहसास देता है। इस अवसर पर अस्पताल की सफाई और सुव्यवस्थित प्रबंधों की भी सराहना की गई, जो मरीजों के जल्द ठीक होने में मददगार साबित हो रहे हैं।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 16, 2026