भंडरिया: भंडरिया वन क्षेत्र में 5 से 6 हाथियों के झुंड को लेकर रेड अलर्ट जारी
भंडरिया वन क्षेत्र के तेतरडीह जंगल में पांच से छह हाथियों के झुंड की मौजूदगी की सूचना मिली है। इसे लेकर वन विभाग ने तेतरडीह, कुसवार, बैरिया, बरवा और सीरकी गांव के लोगों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। ग्रामीणों से सतर्क रहने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई है। साथ ही आज रात बरवा-तेतरडीह और जरही मोड़-चुरहारिनटांड़ मार्ग पर आवागमन से बचने की