हरिद्वार: शरीफ नगर में स्प्लेंडर बाइक से पटाखे फोड़कर उत्पात मचा रहा था, पुलिस ने शिकायत मिलते ही बाइक की सीज की
शरीफ नगर में एक युवक स्प्लेंडर बाइक से पटाखे फोड़ कर लोगों को परेशान कर रहा था। बार बार उत्पात मचाने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ज्वालापुर एसएसआई खेमेन्द्र गंगवार तुरंत मौके पर पहुंचे और उत्पात मचा रहे युवकों को हिरासत में ले लिया। जांच में पता चला कि युवकों ने स्प्लेंडर बाइक के साइलेंसर को पटाखे के लिए मोडिफाइड कराया था