करहल: करहल क्षेत्र में ईट भट्टे पर काम कर रहे पीड़ित पिता ने एक युवक पर अपनी नाबालिग पुत्री को भगा ले जाने का लगाया आरोप
करहल थाना क्षेत्र के एक ईट भट्टे पर हमीरपुर जिले के रहने वाले पीड़ित पिता मजदूरी का काम करते है। वहीं हमीरपुर जिले के एक युवक पर पिता ने नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भाग ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।