सजेती थाना क्षेत्र के जवाहर नाला के पास ड्यूटी पर वापस लौट रहे स्कूटी सवार युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आगे कार्रवाई में जुट गई है।