घाटमपुर: बेहटा बुजुर्ग के पास तेज रफ्तार बाइक सवार आवारा साड़ से टकराया,हुआ गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
साढ़ थाना क्षेत्र के बेहटा बुजुर्ग गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार आवरा साड़ से टकरा गया। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने घायल को एंबुलेंस मदद से सीएचसी भीतरगांव पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा घायल का उपचार कर घायल को जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया है।