घाटमपुर: भीतरगांव स्थित एबीएसए ऑफिस में डिजिटाईलेशन के विरोध मे शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
भीतरगांव स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शिक्षकों ने डिजिटाईलेशन का विरोध प्रदर्शन किया। जहां पर संगठन के बैनर तले शिक्षकों ने प्रदर्शन किया है। जिसके बाद शिक्षक वापस स्कूल लौट गए है। शिक्षको का कहना है, कि ग्रामीण क्षेत्र में स्थित स्कूलों में नेटवर्क तक नही आते है। जिससे चलते वह ऑनलाइन काम करना तो दूर वहां बात करना तक मुश्किल होता है।