घाटमपुर: धौकलपुर गांव में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम हाउस
घाटमपुर क्षेत्र के धौकलपुर गांव में एक युवक ने घर के अंदर बने कमरें में पंखे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों ने युवक के शव को फाँसी के फंदे में लटकता देखा तो पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़कर फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांच पड़ताल कराने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।