कुंडम: ग्राम अमेरा में धारदार चाकू लहराते हुए आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज
अपराधों की जड़ खोदने के लिए जारी 'जुर्म जरायम पतासाजी' अभियान के तहत कुण्डम पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक बड़ी वारदात की साजिश को नाकाम कर दिया है। ग्राम अमेरा में मंगलवार बुधवार की मध्यरात्रि 12.15 बजे उस वक्त सनसनी फैल गई जब मुलाम सिंह धूमकेती नाम का आरोपी अपने घर के बाहर सरेराह धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराते हुए किसी गंभीर हमले की फिराक में था। हालां