गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया महानगर जदयू के जिलाध्यक्ष बने राजू बरनवाल, कार्यकर्ताओं ने दी होली की बधाई
गया शहर के गेवाल बीघा स्थित एक निजी होटल में रविवार को दोपहर 12:00 बजे जनता दल यूनाइटेड गया महानगर इकाई के जिला अध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस चुनाव में राजू बरनवाल को निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुना गया। निर्वाचन प्रक्रिया तय समयानुसार सुबह 11:00 बजे प्रारंभ हुई और 12:30 बजे तक नामांकन दाखिल किए गए।