खतियान और छात्र मांगों को लेकर JDKM की राज्यव्यापी पदयात्रा तीसरे दिन 90 किमी तय कर रामगढ़ पहुंची। केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि संगठन खतियान और छात्रों के अधिकार पर अडिग है। केंद्रीय सचिव दीपक रवानी ने बताया कि पदयात्रा 09 दिसंबर को बूटी मोड़, रांची पहुंचेगी, जहां से विधानसभा तक मार्च कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।