Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भ्रामक लेबलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 'स्टिंग क्लासिक किक' के नमूना लेकर 6012 बोतलें की सीज झुंझुनूं : प्रदेश में चलाए जा रहे 'शुद्ध आहार, मिलावट पर वार' अभियान के तहत बुधवार को फूड सेफ्टी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रीको शास्त्री नगर स्थित गोदाम से 200 कार्टून में भरी 6012 स्टिंग क्लासिक की बोतलें नमूना लेकर सीज कर दीं। सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि जांच के दौरान बोतलों के लेबल पर "Stimulates Mind", "Energizes Body" जैसे दावे अंकित पाए गए, जिन्हें खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुसार भ्रामक प्रचार माना जाता है। एफ एस ओ महेंद्र चतुर्वेदी की टीम ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत नमूने लेकर शेष 6012 बोतलों को सीज कर दिया। एफएसएसएआई के निर्देशों के अनुसार कैफीनेटेड बेवरेज पर "एनर्जी ड्रिंक", "स्पोर्ट्स ड्रिंक", "स्टिमुलेट्स माइंड" जैसे दावों का उल्लेख भ्रामक श्रेणी में आता है। हाल ही में इस संबंध में पेय पदार्थ निर्माता कंपनियों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि अधिक कैफीन वाले ऐसे पेय गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और बच्चों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने बताया कि इस तरह के भ्रामक दावों वाले पदार्थों पर भविष्य में कार्यवाही जारी रहेगी। #Jhunjhunu #JhunjhunuNews IEC Jhunjhunu

Jhunjhunun, Jhunjhunu | Jul 8, 2026

MORE NEWS