नवाबगंज: गन्ना संस्थान में पीड़ित महिला का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का धरना लगातार तीसरे दिन जारी
बाराबंकी के गन्ना संस्थान में पीड़ित महिला का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का धरना प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन भी जारी है पूरा मामला रामनगर तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बडनपुर का है। जहां पीड़ित ने बुधवार करीब 2 बजे जानकारी देते हुए बताया कि विपक्षियों के द्वारा पीड़िता का पैतृक रास्ता जबरन बंद कर के अवैध कब्जा कर लिया गया है।