मंडला: पुलिस बैंड भर्ती 2026 के प्रचार के लिए मंडला पुलिस ने रेड क्रॉस के सामने विशेष कार्यक्रम आयोजित किया
Mandla, Mandla | Apr 9, 2026 पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक मंडला श्री रजत सकलेचा के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक (बैंड) भर्ती 2026 के संबंध में युवाओं को अधिक से अधिक आवेदन करने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से रेड क्रॉस के सामने विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान 6वीं बटालियन के पुलिस बैंड दल द्वारा राष्ट्रभक्ति पर आधारित मनमोहक धुनों सुनाई।