पिपरई: पिपरई पुलिस ने विदिशा से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार
पिपरई पुलिस ने एक नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रशासन ने गुरुवार को शाम लगभग पांच बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि फरवरी 2026 में बालिका के परिजनों ने उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद मामला अपहरण की धाराओं में दर्ज किया गया था ।