बरेली: भमोरा में नहाते समय पड़ोस के लड़के बनाते है किशोरी का वीडियो, रास्ते में करते है छेड़छाड़
भमोरा के एक गांव में पड़ोस की महिला के लड़के नहाते समय किशोरी का वीडियो बनाते है और रास्ते में छेड़छाड़ करते है। पीड़ित परिवार ने थाना पुलिस से कई बार शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। परेशान होकर पीड़ित परिवार आज एसएसपी ऑफिस पहुंचा और शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इस मामले में भमोरा पुलिस को जांच कर आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।