रायडीह: डोबडोबी मोड़ पर फ्लाई ऐश ट्रेलर में धमाका, चालक ने कूदकर बचाई जान, 1 घंटे यातायात ठप
Raidih, Gumla | Oct 14, 2026 गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। डोबडोबी मोड़ के पास फ्लाई ऐश डस्ट से लदे एक ट्रेलर में अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद वाहन के इंजन में भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटें उठती देख चालक ने ट्रेलर से छलांग लगा दी और अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, ट्रेलर संख्या सीजी जीरो फोर क्यूजी 7755 ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले