बहराइच: गुलरा स्थित नदी में भैंस नहलाने गई किशोरी की डूबकर मौत,पुलिस जांच में जुटी
थाना मोतीपुर इलाके के भग्गापुरवा गांव निवासनी किशोरी की डूब कर मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों का कहना है कि वह मोतीपुर के गुलरा स्थित नदी में भैंस नहलाने गई थी। जिसमें भैस को नहलाने के दौरान नदी में डूब कर उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बरामद करके पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है