बहराइच: सलारपुर गल्लामंडी में चल रहे ईवीएम कमिशनिंग कार्य को त्रुटि रहित तरीके से सम्पन्न कराने के डीएम ने दिए निर्देश
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित सलारपुर गल्लामंडी में विधानसभावार लगाए गए स्टालों पर ईवीएम कमिशनिंग का कार्य त्रुटि रहित तरीके से पूरा कराए जाने के निर्देश डीएम ने दिए हैं। सोमवार को गल्ला मंडी का निरीक्षण कर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की कमिशनिंग कार्य का जायजा लेते हुए डीएम ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।