बहराइच: किसान डिग्री कॉलेज में आयोजित प्रशिक्षण से अनुपस्थित कार्मिकों पर दर्ज होगी एफआईआर मुख्य विकास अधिकारी ने दी जानकारी
बहराइच किसान डिग्री कॉलेज में आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न करने के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न कराया जा रहा है। सोमवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि दो पालियों में संपन्न कराए जा रहे प्रशिक्षण मे अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।