बहराइच: काजीकटरा सहित शहर के मतदान केन्द्रो का जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण मतदाता पर्ची वितरण कार्य का लिया जायज़ा
काजीकटरा सहित शहर के मतदान केन्द्रो का सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण करते हुए मतदाता पर्ची वितरण कार्य का जायजा लिया। शहर के मतदान केन्द्रो का निरीक्षण करते हुए उन्होंने मतदाताओ से पर्ची वितरण का फीडबैक भी प्राप्त किया। उन्होने बूथ लेबिल अधिकारियों को निर्देश दिया कि आगामी दो दिवस के अन्दर शत प्रतिशत मतदाता पर्ची का वितरण सुनिश्चित कराये।