बहराइच: ढपालीपुरवा में बच्चों के विवाद में बीच बचाव कर रही महिला से हमलावरों ने की मारपीट,इलाज जारी
जिले के देहात कोतवाली के ढपालीपुरवा में बच्चों के विवाद में बीच बचाव कर रही महिला से हमलावरों ने की मारपीट, घायल महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई है। महिला के परिजनों ने बताया कि बच्चों को लेकर विवाद हो रहा था। वह बीच बचाव करने पहुंची। तभी उनको मारा पीटा गया। वहीं इसकी शिकायत थाने में की है। जाच जारी है।