रॉबर्ट्सगंज: अग्निशमन विभाग ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया
सोनभद्र में आगजनी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए अग्निशमन विभाग ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में रविवार दोपहर 12 बजे विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के सुरक्षा गार्डों और कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई,इस दौरान आग लगने के कारण, बचाव के तरीके,बताए गये।