प्रतापगढ़: चनियाखेड़ी गांव में दिनदहाड़े चोरी की वारदात से फैली दहशत, ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
प्रतापगढ़ जिले के चनियाखेड़ी गांव में आज सुबह दिनदहाड़े चोरी की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11 बजे युवक एक मकान में घुस गए। इस दौरान मकान मालिक ने विरोध किया तो उस पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और भागने की कोशिश कर रहे एक आरोपी को पकड़ लिया।