मेहदावल: बेलहर कला पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को दिलाई राहत, 43 हजार रुपये खाते में वापस किए
जनपद संतकबीरनगर में क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित को बड़ी राहत मिली है। थाना बेलहरकला की साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 43,000 रुपये वापस कराए हैं। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना