फिरोज़ाबाद: अवध एक्सप्रेस में सफर के दौरान यात्री ने तोड़ा दम, जीआरपी टूण्डला शव पोस्टमार्टम को लाई जिला अस्पताल
बताया गया कि 22 वर्षीय राजा निवासी हरचंदा थाना जबरार रोड जिला बहराईच बांदा से अवध एक्सप्रेस में सवार था। आगरा फोर्ट से निकलते ही सफर के दौरान उक्त यात्री की मौत हो गई। जीआरपी टूण्डला क्षेत्र टूण्डला रेलवे स्टेशन पर जीआरपी टूण्डला ने शव उतरवाते हुये बीती देर रात पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भिजवाया।