सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News
चंबा: 24 जून
नगर परिषद अध्यक्ष भुवनेश्वरी गुलाटी ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि उनकी प्राथमिकता चंबा शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना है। उन्होंने शहर में सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने तथा अवैध रेहड़ी-फड़ी के कारण उत्पन्न हो रही समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि नगर परिषद आम जनता के सहयोग से शहर के विकास और स्वच्छता को नई दिशा देने का प्रयास करेगी।
👇 👇
Chamba, Chamba | Jun 24, 2026