हरिद्वार: श्यामपुर क्षेत्र में गंग नहर पटरी पर निकला अजगर, वीडियो हुआ वायरल
श्यामपुर क्षेत्र में गंग नहर पटरी पर बुधवार दोपहर धूप सेंकते हुए एक अजगर दिखाई पड़ा। मौके पर पहुंची वन विभाग की स्नेक रेस्क्यू टीम ने अजगर को वापस जंगल में भेजा। अजगर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वन विभाग की स्नेक रेस्क्यू टीम के अनुसार सर्दी के मौसम में अजगर अक्सर धूप सेकने बाहर निकलते हैं ऐसे में जंगलों से गुजर रहे वाहन चालक सावधानी बरतें।