चूरू: शहर में बढ़ते स्मैक और चिट्टा नशे के खिलाफ मुहिम, युवाओं ने एसपी दफ्तर पहुंचकर कड़ी कार्रवाई की मांग की
Churu, Churu | Sep 19, 2025 चूरू शहर में युवाओं के बीच तेजी से फैल रहे स्मैक व चिट्टा नशे के प्रचलन पर चिंता जताते हुए ऑल युवा मुस्लिम सेवा संगठन ने शुक्रवार सुबह 11 बजे एसपी कार्यालय पहुंचकर एएसपी लोकेंद्र दादरवाल को ज्ञापन सौंपा। संस्था के जिलाध्यक्ष संजय खान ने कहा कि 15 से 20 वर्ष की आयु वर्ग के किशोरों में स्मैक और चिट्टा जैसे नशे का चलन खतरनाक स्तर तक बढ़ गया है।