चूरू: इंद्रमणि पार्क में 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म मामले में नेपाली युवक को 20 साल की कैद, पोक्सो कोर्ट ने सुनाया फैसला
Churu, Churu | Sep 18, 2025 चूरू की पोक्सो कोर्ट ने गुरुवार को एक 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में अपना फैसला सुनाते हुए नेपाल के 32 वर्षीय युवक करण बहादुर उर्फ दिनेश को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। गवाहों के बयान व दस्तावेजी साक्ष्य के आधार पर कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया।आरोपी ने चूरू शहर के इंद्रमणि पार्क में नाबालिग को ले जाकर दुष्कर्म कर उसे गर्भवती कर दिया था।