चूरू: चूरू के पूर्व विधायक हाजी मकबूल मंडेलिया का वीडियो वायरल, कहा- मोबाइल ने देश का बेड़ा गर्क कर दिया
Churu, Churu | Sep 18, 2025 चूरू जिले में गुरुवार को पूर्व विधायक हाजी मकबूल मंडेलिया का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो चूरू के दादाबाड़ी में बुधवार को आयोजित कांग्रेस के वरिष्ठजन सम्मान समारोह का बताया जा रहा है। समारोह को संबोधित करते हुए मंडेलिया ने कहा कि मोबाइल फोन ने समाज और देश की दिशा बिगाड़ दी है। उन्होंने कहा कि मोबाइल ने देश का बेड़ा गर्क कर दिया है।