चूरू: वार्ड संख्या 54 से शादीशुदा महिला दो बच्चों के साथ लापता, पति ने कोतवाली थाना में दर्ज कराई गुमशुदगी
Churu, Churu | Sep 18, 2025 चूरू के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक शादीशुदा महिला अपने दो छोटे बच्चों के साथ रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई। मामले को लेकर महिला के पति ने कोतवाली थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई है। कोतवाली पुलिस से गुरुवार को मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड संख्या 54 के नवरत्न ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी 27 वर्षीय पत्नी स्वाति 15 सितंबर को लापता हो गई।