सूरजपुर: केशव नगर जिंदल राइस मिल के पास सेवानिवृत्त एसईसीएल कर्मी भारत यादव का संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
एसईसीएल विश्रामपुर क्षेत्र से सेवानिवृत्त 70 वर्षीय भारत यादव का शव शुक्रवार सुबह ग्राम पंचायत केशवनगर स्थित जिंदल राइस मिल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। भारत यादव मूलतः चोपड़ा कॉलोनी में रहते थे और वर्तमान में ग्राम सतपता में निवास कर रहे थे। वे गुरुवार शाम घर से निकले थे, लेकिन शुक्रवार सुबह उनका शव मिला।