करकेली: करकेली के जरहा स्थित घोरमरा गांव में भारी बारिश से जलभराव, नौरोजाबाद पुलिस कर रही निगरानी
करकेली के अंतर्गत ग्राम जरहा स्थित घोरमरा गांव में बीते 24 घंटे से लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है।पूरे गांव में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे ग्रामीणो की दिनचर्या पूरी तरह ठप हो गई है।घरों मे पानी घुसने का खतरा मंडराने लगा है।ग्रामीणो ने प्रशासन से तत्काल राहत व जल निकासी की व्यवस्था की मांग की है।