बूंदी: कोटा बूंदी लोकसभा सीट से ओम बिरला को तीसरी बार उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा पदाधिकारी ने जताया आभार
Bundi, Bundi | Mar 2, 2024 कोटा बूंदी संसदीय क्षेत्र से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लगातार तीसरी बार लोकसभा का उम्मीदवार बनने पर शनिवार शाम को चौगान गेट दरवाजे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला महामंत्री सुरेश अग्रवाल की अगवाई में आतिशबाजी कर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।इस दौरान एक दूसरे का मुह मीठा कराकर जश्न मनाया।