मनीगाछी: 13 साल पुराने मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, दरभंगा पुलिस ने अरुण पासवान को घर से दबोचा
मनिगाछी थाना कांड संख्या-125/13 के अप्राथमिकी अभियुक्त अरुण पासवान, पिता स्वर्गीय सैनी पासवान, निवासी ग्राम कोठिया थाना भैरवस्थान जिला मधुबनी को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी तलाश थी। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मनिगाछी थाना की टीम ने छापेमारी कर उसे धर दबोचा।