सिवनी मालवा: आरटीओ विभाग ने 15 ओवरलोड वाहनों पर ₹50 हजार का लगाया जुर्माना, हेलमेट पहनने वाले चालकों को गुलाब देकर किया सम्मानित
सिवनी मालवा में आरटीओ विभाग ने सड़क सुरक्षा माह के तहत शुक्रवार सुबह 11 बजे एक अनूठी पहल की। आरटीओ अधिकारी निशा चौहान के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान में हेलमेट पहनकर चलने वाले दोपहिया वाहन चालकों को गुलाब भेंट कर सम्मानित किया गया, जबकि बिना हेलमेट चलने वालों के चालान काटे गए। इसी दौरान स्कूली वाहनों की भी जांच की गई, जिसमें 15 ओवरलोड वाहनों पर 50 हजार