सिवनी मालवा: सिवनी मालवा के सरकारी गर्ल्स कॉलेज में राष्ट्रीय पक्षी दिवस मनाया गया, छात्राओं को विलुप्त पक्षियों की जानकारी दी गई
जिले के सभी शासकीय कॉलेज में राष्ट्रीय पक्षी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसी कड़ी में सिवनी मालवा के सरकारी गर्ल्स कॉलेज में बुधवार सुबह 11 बजे प्राणी विभाग, वनस्पति विभाग एवं राष्ट्रीय हरित कोर योजना के तत्वावधान में राष्ट्रीय पक्षी दिवस पर कार्यशाला एवं प्रकृति भ्रमण कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पक्षियों के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था।