बक्सर: बक्सर में कार्यपालक सहायकों का सरकार को अल्टीमेटम, मांगें पूरी न होने पर करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल
Buxar, Buxar | Sep 7, 2025 बिहार राज्य कार्यपालक सेवा संघ के बैनर तले जिले के कार्यपालक सहायकों ने कलेक्ट्रेट के पास धरना दिया। संघ के उपाध्यक्ष कमलेश ठाकुर ने कहा कि कार्यपालक सहायक हैं तो बिहार डिजिटल है। धरनास्थल पर कार्यपालक सहायकों ने अल्टीमेटम दिया कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा।